पूनिया ने कहा कि केन्द्र सरकार की आर्थिक नीतियों को कोसने से पहले प्रदेश सरकार अपनी आर्थिक नीतियों की समीक्षा कर लें, जिसकी वजह से अब तक किसानों की संपूर्ण कर्ज माफी नहीं हुई, बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता नहीं मिला, प्रदेश में विकास के काम ठप्प हैं, क्योंकि ठेकेदारों को भुगतान नहीं हो रहा, यहां तक की सरकारी कर्मचारियों को समय से वेतन नहीं मिल रहा। सरकारी राजस्व को बढऩे के लिए लोगों पर अप्रत्यक्ष कर थोपे जा रहे है।
पूनिया ने कहा कि किसी भी महत्वपूर्ण व्यक्ति की सुरक्षा कम या ज्यादा करने का फैसला हर वर्ष सुरक्षा एंजेसियों से प्राप्त रिपोर्ट पर होता है। इसको लेकर कांग्रेस का रूख राजनीति से प्रेरित है। कांग्रेस के लोगों धरना-प्रदर्शन करने से पहले यह बताना चाहिए कि सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा देश में किस संवैधानिक पद पर हैं। जिसकी वजह से उनको देश की वो सुरक्षा कवर मिलनी चाहिए, जो प्रधानमंत्री को मिलती है।
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।