पूजा करने से पहले 3 बार बजाएं शंख, शंख की आवाज से भगवान होते हैं आकर्षित
(DELHI, DELHI) हिन्दू मान्यताओं में शंख बजाना काफी शुभ समझा जाता है। लोग अक्सर पूजा करने के बाद शंख बजाते हैं। कहते हैं कि शंख बजाने से कई तरह के फायदे होते हैं। वहीं, मान्यता यह भी है कि पूजा करने से पहले लोगों को तीन बार शंख जरूर बजाना चाहिए। इससे आसपास की नेगेटिव एनर्जी दूर होती हैं। यहां हम आपको मान्यताओं के अनुसार, शंख बजाने से होने वाले कुछ फायदों के बारे में बता रहे हैं। पढ़ें:

हिन्दू मान्यताओं के अनुसार, शंख बजाने से कई फायदे होते हैं। पूजा पाठ करने के समय जो व्यक्ति शंख बजाता है, उसकी वजह से भगवान उसकी हर मनोकामनाओं को पूरी करते हैं। शंख बजाने से कई तरह की क्रियाएं एक साथ हो जाती हैं। इसमें से कुंभक, रेचक आदि शामिल हैं। सेहत के जानकार कहते हैं कि अगर आप रोज शंख बजाएंगे तो आपका स्वास्थ्य बेहतर बनता है। इससे फेफड़े भी मजबूत होते हैं।

आपको अपने घर के पूजा घर में शंख रखना चाहिए। इसके अलावा इसकी रोजाना धूप बत्ती और दीप दिखाकर पूजा करनी चाहिए। इस दौरान याद रहे कि शंख उत्तर पूर्व दिशा में ही रखा हो। इससे घर में खुशहाली आती है

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।