इससे पहले गत बुधवार को भी प्रदर्शनकारियों ने नजाफ स्थित ईरान उच्चायोग की इमारत में आग लगा दी थी जिसमें 100 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। ईरान ने इस मामले में इराक से अपना गुस्सा जाहिर किया। जिसके बाद इराक के विदेश मंत्री मोहम्मद अल्हकीम ने ईरान के अपने समकक्ष मोहम्मद जावेद जरीफ से माफी की पेशकश की।
इराक की स्थानीय मीडिया ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने रविवार को एक बार फिर ईरान के उच्चायोग की इमारत में आग लगा दी है।
गौरतलब है कि इराक में गत अक्टूबर से आर्थिक सुधार, भ्रष्टाचार खत्म करने और रोजगार के अवसर पैदा करने जैसे मुद्दों को लेकर प्रदर्शनकारी विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शन के कारण अब तक वहां 400 लोगों की मौत हो चुकी और हजारों लोग घायल हुए हैं।
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।