हिंदी पंचांग के अनुसार जगन्नाथ पूरी की रथ यात्रा हर साल आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को शुरू की जाती है. इस बार यह तिथि 12 जुलाई यानी आज है. आज जगन्नाथ पुरी की रथ यात्रा दोपहर बाद 3 बजे से शुरू होगी. हालांकि इसके पहले के सभी कार्यक्रम सुचारू रूप से किये जा रहें हैं. हिंदू धर्म में चारों धामों का बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान है. इन्हीं चारों चामों में से एक जगन्नाथ धाम है. जगन्नाथ पुरी के मंदिर में भगवान विष्णु की मूर्ति और अगल बगल बड़े भाई बलभद्र/बलराम और बहन सुभद्रा की मूर्ति है.
विश्व प्रसिद्धि जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान कृष्ण, बलराम और सुभद्रा जी के रथ शामिल होते हैं, जिसे देखने के लिए देश के हर कोने से श्रद्धालु आते हैं. परन्तु कोरोना महामारी के चलते इस बार पुरी में आयोजित होने वाले इस रथ यात्रा में श्रद्धालुओं के शामिल होने की अनुमति नहीं है. इस यात्रा में शामिल होने वाले तीनों देवताओं के रथों की विशेषताएं, रंग रूप और नाम अलग –अलग है. यहां जानिए यात्रा में शामिल होने वाले रथों के नाम और रंग.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।