चांदी के सिक्कों से ज्यादा मूर्तियों को पसंद कर रहे हैं लोग
(India)

त्योहारों का रंग जमना शुरु हो गया है 29 दिन की बात करें तो चांदी दस फीसदी महंगी है। 1 अक्टूबर को चांदी के भाव 60 हजार रुपए प्रति किलो थे। वहीं अब इसके भाव 66,200 रुपए प्रतिकिलो है। चांदी महंगी होने के साथ सिक्के और चांदी से बनी मूर्तियां महंगी हो गई है। इससे मूर्तियों के भाव दस फीसदी महंगे हो गए हैं।सराफा एसोसिएशन के कीर्ति बडज़ात्या ने बताया वैसे तो हर साल चांदी के सिक्कों की डिमांड ज्यादा रहती है। इस बार मूर्तियों की डिमांड ज्यादा है। लोग 50 से 100 ग्राम की मूर्तियां ज्यादा मांग रहे हैं। दीपावली पर लक्ष्मीजी के साथ सरस्वतीजी और कुबेर देव की मूर्तियों की खूब डिमांड है। धनतेरस और दीपावली पर इस बार खूब बिक्री होगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।