Diwali के त्यौहार पर यहां खेली जाती है "अंगारों की होली" केकड़ी शहर घांस भैरु की सवारी के लिए प्रसिद्ध
(India)

edit by---kritika
अजमेर जिले के केकड़ी शहर घांस भैरु की सवारी के दौरान खेली जाने वाली अंगारों की होली प्रसिद्ध है. केकड़ी में तेज आवाज वाले खतरनाक पटाखों पर पाबंदी होने के बाद भी गोवर्धन पूजा की रात को घांस भैरू की सवारी के दौरान परंपरा की आड़ में लोग एक-दूसरे पर पटाखे फेंककर अंगारों की होली खेलते रहे. केकड़ी के लोग करीब तीन दशकों से गोवर्धन पर्व के अवसर पर जलते पटाखों को एक दूसरे पर फेंक कर आग और अंगारों का की इस खतरनाक परंपरा को निभा रहे हैं.एक दूसरे के ऊपर पटाखे फेंकने वाले इस खतरनाक खेल पर लोगों का कहना है कि इस खेल को खेल की तरह ही खेला जाना चाहिए न कि किसी को विशेष नुकसान पहुंचाकर इसका मजा लिया जाए.इस बार प्रशासन की ओर से घांस भैरू की सवारी पर कोरोना गाइडलाइन के चलते रोक लगी हुई थी.लेकिन काफी जद्दोजहद के बाद लोगों ने घांस भेरू की सवारी निकाली.घास भैरू की सवारी के दौरान युवाओं ने एक दूसरे पर जमकर खतरनाक पटाखे फेंके.प्रशासन और पुलिस की सख्ती के चलते माहौल में काफी नरमी रही लेकिन फिर भी युवा वर्ग पटाखों को जलाकर एक दूसरे पर फेंकने से बाज नहीं आया

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।