दूसरी मंजिल पर कृषि मंत्री लालचंद कटारिया समेत अन्य पदाधिकारी इंतजार करते रहे। सूचना मिलने पर हड़ंकप मच गया। आनन-फानन में तकनीकी कर्मचारियों को बुलाया गया। तब जाकर महादेव सिंह को बड़ी मुश्किल से लिफ्ट से निकाला गया। पूर्व केंद्रीय मंत्री महादेव सिंह खंडेला ने बुधवार को किसान आयोग के अध्यक्ष का पदभार संभाल लिया है। महादेव सिंह ने सीएम अशोक गहलोत कि मौजूदगी में आयोग के अध्यक्ष का पदभार संभाला। उल्लेखनीय है कि पिछले साल कांग्रेस के बागी होकर निर्दलीय विधायक महादेव सिंह खंडेला सीएम अशोक गहलोत के पक्ष में खुलकर सामने आए थे। महादेव सिंह ने कहा कि राजस्थान में गहलोत ही कांग्रेस, कांग्रेस ही गहलोत है। पिछले साल पायलट कैंप की बगावत के वजह से सियासी घमासन मचा हुआ था। महादेव सिंह ने कहा था उनकी आस्था कांग्रेस में है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।