सचिन पायलट ने की राज्यपाल कलराज मिश्र से मुलाकात, सियासी अटकलों का बाजार गर्म, जानिए वजह
(Amber, Jaipur) राजस्थान के पूर्व सीएम सचिन पायलट ने आज राज्यपाल कलराज मिश्र से राजभवन में मुलाकात और होली की शुभकामनाएं दी। पायलट आज राजभवन में राज्यपाल कलराज मिश्र से मिलने पहुंचे। दोनों की यह मुलाकात शिष्टाचार थीं

राज्यपाल ने दी होली की शुभकामनाएं

राजभवन में राज्यपाल से मिलने पहुंचे सचिन पायलट को भी राज्यपाल ने होली की शुमकामनाएं दी। उल्लेखनीय है कि राजभवन में आज गुरुवार सुबह से राज्यपाल कलराज मिश्र को शुभकामनाएं देने के लिए आगुंतक आना प्रारंभ हो गए थे। राज्यपाल ने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए उमंग और उत्साह के साथ होली का पर्व मनाने का आह्वान किया। राज्यपाल से राजभवन मिलने वालों में बड़ा नाम सिर्फ सचिन पायलट का ही था। राजभवन में प्रदेशवासी बेरोकटोक राज्यपाल से मिले और होली की शुभकानाएं दी

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।