बाड़मेर: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को याद आया बचपन का दोस्त, तंग गलियों में मिलने पहुंचे, दोस्ती हो तो ऐसी
(Jaipur, Jaipur) मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बाड़मेर शहर के जोशियों के मोहल्ले की तंग गलियों में पहुंचे तो लोग देखते रह गए। गहलोत इन तंग गलियों में अपने बचपन के दोस्त से मिलने पहुंचे थे।

बाड़मेर कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष और वरिष्ठ अधिवक्ता यज्ञदत्त जोशी और अशोक गहलोत की दोस्ती सालों पुरानी है। गहलोत और जोशी जोधपुर यूर्निवर्सिटी में साथ पढ़ते थे। उसके बाद गहलोत राजनीति में आगे बढ़ गए और यज्ञदत्त जोशी ने बाड़मेर आकर वकालत शुरू कर दी। लेकिन तब भी दोनों की दोस्ती में कोई फर्क नहीं आया। गहलोत जब भी बाड़मेर आए अपने इस पुराने साथी से मिलना नहीं भूले।

यज्ञदत्त जोशी इस वक्त कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। हाल ही में उनका चौथी बार ऑपरेशन हुआ है। गहलोत को जब इस बात का पता चला तो वह बिना किसी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अपने व्यस्त दौरे को छोड़कर सीधे अपने दोस्त के घर पहुंचे और उनकी कुशलक्षेम पहुंची।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।