(India)
राम मंदिर निर्माण को लेकर चलाए गए निधि समर्पण अभियान में आए 22 करोड़ रुपए के 15000 चेक बाउंस हो गए। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी महाराज ने इस बारे में कहा कि चेक देने वालों की भावना गलत नहीं है। उनसे कहीं न कहीं चूक हुई है। वो अयोध्या के सर्किट हाउस में राम मंदिर निर्माण समिति की दो दिवसीय बैठक के समापन पर बोल रहे थे। महंत गोविंद देव गिरि ने कहा, ‘चेक भरने में कई तरह की गलतियां हुई हैं। इनमें तारीख और अमाउंट लिखने में हुई गलतियों के अलावा कुछ चेक हस्ताक्षर नहीं मिलने से बाउंस हुए हैं। यह छोटी-मोटी चूक है। कभी-कभी श्रद्धालु चेक तो भेज देते हैं, लेकिन गलतियों पर ध्यान नहीं देते हैं।’
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।