उज्जैन में सावन माह में बड़े हर्ष उल्लास और भक्ति भाव के साथ शिव भक्त शिवालयों में दर्शन के लिए बड़ी संख्या में मंदिर पहुंच रहे हैं...सावन माह के तीसरे सोमवार को 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक दक्षिण मुखी बाबा महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में श्रावण पर्व के तीसरे सोमवार को भी गर्भ गृह के पट खोले गए हैं....सर्वप्रथम पंचायतन देवता की पूजा की गई उसके बाद घण्टी हुई और आम दर्शनार्थियों को बाबा के दर्शन हेतु प्रवेश दिया गया...सावन माह के तीसरे सोमवार होने के चलते श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी दिखाई दी... देश भर के अलग-अलग कोने से भक्त बाबा की एक झलक पाने उनसे आशीर्वाद लेने पहुंचे...और जय श्री महाकाल के जयकारों से मंदिर परिसर और पूरी अवंतिका नगरी गूंज उठी....
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।