काशी से ही नागलोक जाने का रास्ता है.... नागकुंड में एक कुआं छिपा हुआ है... जहां से ही नागलोक जाने का रास्ता है... नागपंचमी पर यहां दर्शन करने से कालसर्प योग से मुक्ति मिलती है... अपने तरह के अनोखे इस मंदिर में मंगलवार को सुबह से ही दर्शन करने वालों की लाइन लगी है... धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शिव की नगरी काशी से ही नागलोक जाने का रास्ता है.... बनारस के जैतपुरा स्थित नागकुंड की प्राचीनता किसी से छिपी नहीं है.... नागकुंड के अंदर ही एक कुआं है... जहां से नागलोक जाने का रास्ता है... कुआं के अंदर प्राचीन शिवलिंग भी स्थापित है जो साल भर पानी में डूबा रहता है... और नागपंचमी के पहले कुंड का पानी निकाल कर शिवलिंग का श्रृंगार किया जाता है... धार्मिक मान्यताओं की माने तो यहां पर आज भी नाग निवास करते हैं। नागकुंड स्थित कुएं का वर्णन धर्म शास्त्र में भी किया गया है.... नागकुंड में दर्शन करने वालों की सुबह से ही कतार लगी हुई है.... यहां पर दूर-दराज से लोग दर्शन करने आते हैं...
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।