जमकर निशाना साध रहे हैं। सचिन पायलट अशोक गहलोत को उनके ही अंदाज में जवाब दे रहे हैं। वहीं, इस बात ने कांग्रेस आलाकमान के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी होंगी। राजस्थान में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से पहले कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने दोनों के बीच सुलह करा दी थी। इसके बाद माना जा रहा था कि अब आगामी चुनावों तक दोनों पक्षों में शांति बनी रहेगी। मगर इस बार सचिन पायलट ने आलाकमान को अपने तेवर दिखा दिए हैं।
सचिन पायलट जयपुर के महाराजा कॉलेज में छात्रों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने एक तरफ अपने पुराने संघर्षों को याद किया, वहीं दूसरी तरफ इशारों-इशारों में
अशोक गहलोत पर तंज भी कसा। पायलट ने कहा कि सियासत के अखाड़े में बड़े-बड़े मात खा जाते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी कह डाला कि जिह्वा पर लगाम रखनी जरूरी है क्योंकि बोली हुई बात फिर से वापस नहीं आती है। पायलट ने कहा कि सब लोग जानते हैं कि मेरे बारे में क्या-क्या बोला गया। लोगों को वही बातें बोलनी
चाहिए, जो वह अपने बारे में सुनने की हिम्मत रखता हो। साथ ही उन्होंने यह भी ताकीद कर डाली कि इज्जत देने पर ही इज्जत मिलती है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।