(Jaipur, Jaipur)
जयपुर के बगरू कस्बे के लिंक रोड़ पर बुधवार देर रात 3 बजकर 35 मिनट पर बदमाशों ने गैस कटर से बैंक ऑफ बड़ौदा का एटीएम काटकर पिकअप में लोड कर फरार हो गए। ATM मशीन में करीब 5-6 लाख रुपए के करीब नकदी भरी हुई थी।सीसीटीवी में 6 बदमाश वारदात को अंजाम देते हुए दिखाई दे रहे है जिसमे सभी ने नकाब पहन रखे है और जिसके चलते चेहरे सीसीटीवी में साफ तौर पर नहीं आ रहे हैं। पुलिस इस वारदात को लेकर जानकारी जुटा रही है |
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।