मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को बजट में कृषि और किसानों को लेकर कई एलान किए। सीएम गहलोत ने कृषक कल्याण कोष की राशि को पांच हजार करोड़ से बढ़ाकर 7 हजार 500 करोड़ रुपए की घोषणा की। गहलोत ने किसानों को सौगात देते हुए 2 हजार यूनिट तक फ्री बिजली देने का एलान किया है। प्रदेश के करीब 11 लाख किसानों को खेती के लिए फ्री बिजली मिलेगी। इससे प्रदेश में 15 हॉर्सपावर तक के कनेक्शन बिल बिल्कुल फ्री हो जाएंगे
मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना के तहत बीमा राशि प्रति परिवार 10 लाख से बढ़ाकर 25 लाख रूपए करना, दुर्घटना बीमा राशि को 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख करना तथा ईडब्ल्यूएस परिवारों को नि:शुल्क चिरंजीवी योजना का लाभ देने की घोषणा ऐतिहासिक कदम हैै।
महात्मा गॉंधी मिनिमम गारण्टी रोजगार स्कीम के तहत् 125 दिन प्रतिवर्ष का रोजगार देने के प्रावधान से राहत मिलेगी। इसके साथ ही बुजुर्ग पेंशन योजना को 500 से बढ़ाकर 1000 रूपए करना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन कानून लाने की घोषणा, रोडवेज में महिलाओं को किराए में छूट 50 प्रतिशत करना तथा प्रदेशवासियों को कोई नया कर नहीं लगाने की घोषणा अभूतपूर्व है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।