गुलाब चंद कटारिया बने असम के राज्यपालके राज्यपाल , विधानसभा पहुंचते ही सीपी जोशी ने दी शुभकामनाएं
(Jaipur, Jaipur) राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया को असम के राज्यपाल बनने के उपलक्ष में विधानसभा में मौजूद पक्ष और विपक्ष दल के सभी लोगो ने उनका स्वागत किया और विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही 11 बजे स्पीकर सीपी जोशी ने प्रश्नकाल शुरू करने से पहले कटारिया को राज्यपाल बनने की बधाई दी | रिपोर्ट के मुताबिक गुलाब चंद कटारिया इसी सप्ताह नेता प्रतिपक्ष और विधायक का पद छोड़कर असम के राज्यपाल का चार्ज संभाल सकते हैं। सदन में स्पीच के दौरान कटारिया ने कहा कि राजस्थान के प्रतिनिधि के तौर पर काम करूंगा, आपका सम्मान बना रहे, इसका पालन करूंगा।आप सबको और राजस्थान की जनता को विश्वास दिलाता हूं कि राजस्थान के प्रतिनिधि के तौर पर जो संवैधानिक मर्यादाएं हैं, उनके दायरे में रहते हुए अपने काम को अंजाम दूंगा। बीजेपी में उम्रदराज नेताओं की जगह नई पीढ़ी के नेताओं को आगे लाने के हिसाब से इसे एक शुरुआत माना जा रहा है। कटारिया को राज्यपाल नियुक्त करने पर उदयपुर सहित प्रदेश भर में उनके प्रशंसकों ओर बीजेपी नेताओं ने खुशी जताई है। वरिष्ठ बीजेपी नेताओं ने फोन करके कटारिया को बधाई दी है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।