कैंसर के इलाज में वैज्ञानिक बड़ी कामयाबी हासिल करने के कगार पर, दवा हेल्दी सेल्स को नहीं करेगा नुकसान
(India) कैंसर के इलाज में वैज्ञानिक बड़ी कामयाबी हासिल करने के कगार पर है. कैंसर की AOH1996 नाम की दवा का ह्यूमन ट्रायल अमेरिका में शुरू हो गया है. इस पर वैज्ञानिकों का कहना है कि ये दवा कैंसर ट्यूमर को जड़ से खत्म कर सकती है वो भी शरीर के हेल्दी सेल्स को नुकसान पहुंचाए बिना. साइंटिस्ट्स के अनुसार 1996 में पैदा हुई आना ओलिविया हीली के नाम से ही प्रेरित होकर इस दवा का नाम रखा गया है. दरअसल आना ओलिविया हीली को न्यूरोब्लास्टोमा नाम का कैंसर था,इसकी वजह से 2005 में 9 साल की उम्र में ही आना की मौत हो गई थी. न्यूरोब्लास्टोमा बच्चों में होने वाला एक प्रकार का एड्रिनल ग्लैंड्स का कैंसर है,जो पेट, छाती, गले की हड्डियों में बढ़ता है. साइंटिस्ट का कहना है कि उस 9 साल की मासूम बच्ची को श्रद्धांजलि देने के लिए कैंसर खत्म करने वाली नई दवा का नाम AOH1996 रखा है.

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।