मेहनती लोगों के लिए फायदे और सुख का संयोग है अधिक मास, 16 अगस्त तक चलेगा यह महीना
(India) हिंदू कैलेंडर में हर 3 साल में एक बार आने वाले एक्स्ट्रा महीने को अधिक मास कहते है. इसे अधिक मास, मलमास, पुरुषोत्तम मास और मलिम्लुच मास के नाम से भी जाना जाता है. आमतौर पर यह अधिक मास 32 महीने और 16 दिन के बाद आता है. इस साल 2023 में श्रावण में अधिक मास चल रहा है. यह अधिक मास 17 जुलाई से शुरू हो चुका है और 16 अगस्त तक चलेगा. बृहद्दैवज्ञरंजन ग्रंथ के अनुसार जब सावन महीने में अधिक मास लगता है, तो सभी कामों में समृद्धि बढ़ने लगती है. इस अधिक मास के संयोग से मेहनती लोगों को फायदा और सुख मिलता है. इससे लोगों का कल्याण होता है और बीमारियों में कमी आती है. शास्त्र के अनुसार फल प्राप्ति की कामना से किए जाने वाले सभी काम इस अधिक मास में वर्जित है. इस अधिक मास में कोई प्राण-प्रतिष्ठा, स्थापना, विवाह, मुंडन, नववधू गृह प्रवेश, यज्ञोपवित, नामकरण, अष्टका श्राद्ध आदि जैसे संस्कार व कर्म नहीं करने चाहिए.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।