सीएम अशोक गहलोत ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, राजस्थान में जिलों का लगा अर्द्धशतक
(Jaipur, Jaipur) मुख्यमंत्री आवास पर हुई प्रेस कांफेंस में सीएम अशोक गहलोत ने कहा 7 अगस्त को नये जिलों में प्रभारी मंत्री जायेंगे,वहा पूजा होगी। राहुल गाँधी के मामले में डिसीजन आया है,, ये लोग फासिस्ट लोग है। सरकार रिपिट होने जा रही है। बीजेपी को वोट देने वालों मे एक बड़ा तबका, इस बार कांग्रेस को वोट देगा,ये मैं फीडबैक के आधार पर कह रहा हूँ। राजस्थान विकास के आधार पर लगातार आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहां विश्व गुरुश् कहां मैं सेवकश् मोदी पर गहलोत ने साधा निशाना | सीएम अशोक गहलोत और मंत्रिमंडल के सदस्य आज मुख्यमंत्री आवास पर मीडिया से रूबरू हुए। ब्ड गहलोत ने किया रिमोट का बटन दबाकर नये जिलों के नक्शे जारी किए। राजस्व विभाग की ।ब्ै अपर्णा अरोड़ा ने कहा कि 19 नये जिलो की रिपोर्ट का अनुमोदन किया गया है। मुख्य सचिव उषा शर्मा ने कहा 19 जिलों का नोटिफिकेशन तय किया गया है। जब मैं कलेक्टर थी तब महसूस करती थी, कि एक दिन में जिले का दौरा नही कर सकती थी, लोग दूर से आ नहीं पाते थे। नये जिलों के गठन से जिलों के संतुलित चीजे होंगी, नये जिलों से विकास होगा। नयी योजनाओ का फायदा आमजन को मिल सकेगा। वहीं राजस्व मंत्री रामलाल जाट ने कहा ब्ड ने राजस्थान की जनता की भावनाओं का सम्मान किया। आपने इंद्रा जी की तरह राजस्थान का भूगोल बदला है। 15.50 लाख की आबादी पर जिलों का गठन हुआ है। नये जिले बनाए लेकिन आप आगे भी ऐसा ही काम करते रहेंगे ये उम्मीद है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।