(India)
आज 16 अगस्त को अधिक मास का अंतिम दिन है. कल यानि 17 अगस्त से शुद्ध सावन का शुक्ल पक्ष शुरू होगा. इस शुक्ल की शुरुआत सिंह संक्रांति पर्व से होना शुभ संयोग है. ज्योतिष और पंडित के अनुसार अगस्त में कुल 9 दिन तीज-त्योहार वाले रहेंगे, जिसमें हरियाली तीज, नागपंचमी और रक्षाबंधन जैसे बड़े व्रत-पर्व मनाये जाएँगे. बता दे कि इससे पहले 4 जुलाई से सावन की शुरुआत हुई थी और 4 से 17 जुलाई तक शुद्ध सावन का कृष्ण पक्ष था. और इसके बाद 18 जुलाई से अधिक मास शुरू हुआ जो कि 16 अगस्त यानि आज ख़तम हो जाएगा. 31 अगस्त तक सावन का महीना रहेगा.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।