(Jaipur, Jaipur)
बीते दिन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जयपुर में राजीविका सखी सम्मेलन में पहुंचे थे. सम्मलेन में अशोक गहलोत ने कहा कि मैंने घोषणाएं करने में कमी नहीं रखी है. अब चुनाव नजदीक है ऐसे में मै घोषणाएं करने की जगह आगे के लिए गारंटी देने की सोच रहा हूँ और यह कहता हूँ कि मेरी सरकार बनते ही सारी गारंटी को पूरा करूंगा. उन्होंने कहा कि महिलाओं को फ्री स्मार्टफोन देने के लिए 20 अगस्त से एक करोड़ महिलाओं को गारंटी कार्ड बांटने की शुरुआत कर रहे है. जिन महिलाओं के पास यह गारंटी कार्ड होगा उन्हें फ्री में स्मार्टफोन मिलेंगे. उन्होंने कहा कि महंगाई राहत कैंपों के जरिए भी हमने जनता को 10 तरह की गारंटी दी थी और आगे भी हम गारंटी देंगे. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि- राजस्थान हर तरफ से विकास की ओर बढ़ रहा है. हमारे राज्य की महिलाएं भी हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।