(Amber, Jaipur)
जयपुर में कांग्रेस का नया मुख्यालय बनाने की तैयारी चल रही है. यह नया मुख्यालय भवन मानसरोवर में द्रव्यवती रिवर फ्रंट के पास बनेगा. इसके लिए 6000 वर्ग गज जमीन अलॉट की गई है. शनिवार को राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इस मुख्यालय की नींव रखी और नीवं रखने के साथ ही इसके कंस्ट्रक्शन का काम शुरू हो गया है. बताया जा रहा है कि इस मुख्यालय को बनाने में कुल 80 करोड़ रुपए की लागत आएगी और लागत के लिए नेताओं और कार्यकर्ताओं से चंदे के रूप में आर्थिक सहायता ली जाएगी. कांग्रेस के प्रदेश संगठन महासचिव ललित तूनवाल और व्यापारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष गिरिराज गर्ग ने बताया कि इस कांग्रेस मुख्यालय के लिए किसी उद्योगपति से पैसा नहीं लिया जाएगा बल्कि इसके लिए पार्टी के नेता और कार्यकर्ता ही अपनी अपनी क्षमता के हिसाब से सहयोग करेंगे. जानकारी के अनुसार यह नया मुख्यालय एक मल्टी स्टोरी बिल्डिंग होगी जो सभी सुविधाओं से लैस होगा. इसमें पार्किंग, कैफेटेरिया, लाइब्रेरी, मीटिंग रूम, कॉन्फ्रेंस हॉल, मीडिया रूम जैसी सुविधाएं होंगी.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।