Chhath Puja 2023: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने परिजनों के साथ मनाई छठ पूजा
(BIHAR, BIHAR) मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को एक अन्ने मार्ग में अपने परिजनों के साथ छठ महापर्व मनाया। इस दौरान उन्होंने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। ये आयोजन पूरी तरह पारिवारिक था। जिसमें नीतीश के भाई और बहनों का पूरा परिवार शामिल हुआ था। इस मौके पर नीतीश कुमार ने राज्य की तरक्की की कामना की। उन्होने बिहार में सुख-शांति की कामना की। और कहा कि यह अनुशासन का पर्व है। छठ महापर्व के सफल तथा निर्विघ्न आयोजन के लिए शासन-प्रशासन की पुख्ता तैयारी है। सभी छठ घाटों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गयी है। राज्यभर में 4000 से अधिक छठ घाट सरकार के नगर विकास विभाग द्वारा तैयार किये गये हैं, हालांकि इस से बड़ी तादाद समाज द्वारा तैयार किये गये हैं। एक बार फिर इस महापर्व में सामूहिकता बोध उदाहरण के रूप में दिखने वाला है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।