Sukhdev Singh Gogamedi Murder Case: सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को गोली मारने वाले नितिन फौजी के दोस्त ने क्या-क्या बताया ?
(Amber, Jaipur) राजस्थान के जयपुर में मंगलवार को राजपूत करणी सेना के चीफ सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या कर दी गई।
अपराधियों ने गोगामेड़ी के सिर और सीने में गोली मारी। इस मर्डर केस के बाद राजस्थान के डीजीपी उमेश मिश्रा ने एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है।
पुलिस ने इस दुस्साहसिक अपराध में कथित रूप से शामिल दो शूटरों की पहचान की है। रोहित राठौड़ मकराना और नितिन फौजी नाम के दो आरोपियों पर पुलिस ने पांच पांच लाख रुपए का इनाम भी घोषित कर दिया है। ऐसे में नितिन फौजी के पिता और दोस्त ने उससे जुड़ी कुछ बातें शेयर की हैं

नितिन फौजी के पिता ने PTI को बताया कि उनका बेटा 9 दिसंबर को अपनी कार की मरम्मत कराने गया था और तब से वो लापता है। उन्होंने कहा, मेरा बेटा 9 दिसंबर
को सुबह 11 बजे कार की मरम्मत कराने के लिए महेंद्रगढ़ गया था। उसके बाद से उससे कोई संपर्क नहीं हुआ है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।