(India)
मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईदगाह में विशेष नमाज अदा की और अपने देश में अमन, चैन और सद्भावना की दुआ मांगी। नमाज अदा करने के बाद लोगों ने खुदा की राह में कुर्बानी देने की रस्म भी अदा की। सोमवार को भीषण गर्मी के चलते कई अकीदतमंद सुबह ही ईदगाह पहुंच गए। उन्होंने सुबह साढ़े आठ बजे नमाज अदा की। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने कुम्हेर गेट स्थित ईदगाह और मथुरा गेट स्थित मस्जिद में ईद की विशेष नमाज अदा की। वही सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय सहित जिले भर में आज ईद उल अजहा का पर्व अकीदत के साथ मनाया गया। जिला अस्पताल के पीछे ईदगाह मैदान पर ईद उल अजहा की नमाज अदा की गई। चाकसू में ईदुलजुहा बकरीद का त्यौहार हर्षोल्लास से मनाया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।