निर्जला एकादशी पर गंगा घाटों पर हजारों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई
(India) ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की निर्जला एकादशी पर गंगा घाटों पर स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है | अहले सुबह से ही गंगा घाटों पर हजारों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। गंगा स्नान के बाद भक्तों ने एकादशी व्रत कथा सुना और अनाज के अलावा पंखा, छाता, वस्त्र आदि का दान किया। विद्वानों के अनुसार 24 एकादशियों में श्रेष्ठ एवं अक्षय फल प्रदान करने वाली ज्येष्ठ मास के शुक्लपक्ष की निर्जला एकादशी व्रत है | इसे भीमसेनी एकादशी भी कहते हैं। पद्मपुराण के अनुसार इस एकादशी का निर्जला व्रत रखते हुए परमेश्वर भगवान विष्णु की भक्ति भाव से पूजा-आराधना करने से प्राणी समस्त पापों से मुक्त होकर बैकुण्ठ लोक को प्राप्त होता है। गंगा स्नान, पूजा-अर्चना व कथा श्रवण के बाद श्रद्धालुओं ने गरीब, असहायों के बीच दान पुण्य किया। निर्जला एकादशी व्रत को लेकर रामरेखा घाट होने वाली भीड़ को ले प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। गंगा घाट पर पुलिस के महिला व पुरुष जवान तैनात किए गए थे |

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।