नाहरगढ़ टाइगर सफारी का आगाज, सीएम भजन लाल शर्मा ने किया लोकार्पण
(Jaipur, Jaipur) नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क स्थित टाइगर सफारी की शुरुआत हुई। मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क स्थित टाइगर सफ़ारी का लोकार्पण किया । इस दौरान विशिष्ट अतिथि यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा एवं वन मंत्री संजय शर्मा मौजूद रहे। इस दौरान बाघिन भक्ति को सफारी में छोड़ा गया । करीब 32 हेक्टेयर में बनाई गई सफ़ारी में आठ की शेप में दो ट्रैक बनाए गए हैं।
टाइगर्स के लिए यहां दस रेस्टिंग शेल्टर भी बनाए गए हैं। सफारी की शुरुआत में चार गाड़ियां संचालित की जाएगी । प्रति पर्यटक सफारी का शुल्क 200 रुपए रखा गया है। वहीं जो पर्यटक सफारी
करने जाएंगे... उन्हें नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क का 50 रुपए शुल्क अलग से देना होगा । गौरतलब है कि जयपुर में पर्यटकों को झालाना और आमागढ़ लेपर्ड रिज़र्व, आमेर महल और हाथी गाँव में हाथी सवारी , नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क स्थित लॉयन सफ़ारी के बाद अब टाइगर सफ़ारी का रोमांच देखने को मिलेगा सीएम ने मादा शावक का नाम स्कंधी और नर शावक का नाम भीम रखा गया।

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।