प्रयागराज महाकुंभ: मौनी अमावस्या पर भगदड़ जैसी स्थिति, हताहत होने की आशंका
(India) प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले में बुधवार तड़के मौनी अमावस्या पर लाखों श्रद्धालुओं के उमड़ने से भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। इसमें कई लोगों के घायल होने की आशंका है। ये लाखों श्रद्धालु अमृत स्नान के लिए जुटे थे। देर रात करीब 2 बजे अचानक कुंभ मेला क्षेत्र में एंबुलेंस और पुलिस की गाड़ियों के सायरन बजने लगे। ये तेजी से संगम की ओर बढ़ रही थीं। घायलों का इलाज मेला क्षेत्र में बने केंद्रीय अस्पताल में चल रहा है। एक व्यक्ति ने बताया कि भगदड़ में उसके चाचा की मौत हो गई। हम लोग संगम स्नान के लिए जा रहे थे और वहां पर बहुत भीड़ थी तो हमने भीड़ देखी और वापस मुड़ गए, हम लोग मुख्य द्वार से जहां से निकल रहे थे, यानी हम लोग रोड पर निकलने वाले थे, वहां से यहां वहां जाम लगा हुआ था, हम लोग बिल्कुल बंद थे, इतने में वो आदमी उसके ऊपर चढ़ने लगा, वो उसके ऊपर चढ़ने लगी, चढ़ते समय कोई दब गया, हम सब गिर गए थे किसी तरह उठे और हमारे परिवार में दूसरी महिला हमें नहीं मिल रही है और हमारे ये चाचा जी वहां पर मर गए, वहां से जब एंबुलेंस उनको ले जाने लगी तो पुलिस उनको लेकर आई, हम लोग कहने लगे कि हम उनको घर ले जाएंगे, उन्होंने कहा हां घर ले जाओ, जब उनको यहां पर लेकर आए तो कह रहे हैं कि आपको यहीं पर मिल जाएगा, जब हम वहां पर गए तो हमने वहां पर पूछा तो उन्होंने कहा कि वो मेडिकल कॉलेज गए हैं। चाचा मर गए, वो बता रहे हैं, वो वहीं मर गए, अब यहां से हम पता नहीं लगा पा रहे हैं कि हमारा शव कहां है, जब शव ही नहीं मिल पा रहा है तो क्या करें, हम उनके साथ आए हैं, हम यहां पर हैं, हमारे एक और चाचा हैं, दोनों ही एंबुलेंस में साथ में आए हैं, अब यहां पर हम पता नहीं लगा पा रहे हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।