देशभर में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई जा रही है महानवमी
(India) नवरात्रि का पावन पर्व में आज महानवमी पर पूरे देश में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई जा रही है। मंदिरों और दुर्गा पंडालों में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें भक्तों ने माता सिद्धिदात्री की विशेष पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की।

महानवमी पर कन्या पूजन और हवन का विशेष महत्व माना जाता है। इसी परंपरा के तहत श्रद्धालुओं ने नौ छोटी कन्याओं को देवी स्वरूप मानकर पूजन किया और उन्हें प्रसाद, वस्त्र और उपहार भेंट किए। कई जगहों पर भक्तों ने अष्टमी और नवमी के अवसर पर भंडारे और सामूहिक भोजन का आयोजन भी किया गया है।

कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडालों की भव्यता देखते ही बन रही है। वहीं, वाराणसी और हरिद्वार में गंगा घाटों पर विशेष पूजा और आरती का आयोजन किया गया। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने श्रद्धालुओं की भीड़ को संभालने के लिए विशेष इंतज़ाम किए हैं।

नवरात्रि के नौ दिनों तक चली साधना और उपवास का समापन आज की महानवमी पूजा के साथ हुआ। कल विजयदशमी (दशहरा) के साथ इस पावन पर्व का समापन होगा, जब असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक रावण दहन किया जाएगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।