प्रधानमंत्री ने कहा कि रियाद में भारत का दूतावास और जेद्दा में वाणिज्य दूतावास प्रभावित व्यक्तियों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि भारतीय अधिकारी आवश्यक समर्थन और समन्वय सुनिश्चित करने के लिए सऊदी अरब के अधिकारियों के साथ घनिष्ठ संपर्क में हैं।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा; "मदीना में हुए हादसे में भारतीय नागरिकों की मौत से मुझे गहरा दुख हुआ है। मेरी संवेदनाएं उन परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। रियाद में हमारा दूतावास और जेद्दा में वाणिज्य दूतावास हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं। हमारे अधिकारी सऊदी अरब के अधिकारियों के साथ भी संपर्क में हैं।"
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।