CM योगी 28 वैज्ञानिक अधिकारियों को देंगे नियुक्ति पत्र
(UTTARPRADESH, UTTARPRADESH) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 5 नवंबर को नवचयनित 28 वैज्ञानिक अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का आयोजन लखनऊ के 5 कालिदास मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास पर होगा। कार्यक्रम में वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना भी मौजूद रहेंगे।

पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के तहत हुआ चयन

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया के तहत इन 28 वैज्ञानिक अधिकारियों का चयन किया गया है। मुख्यमंत्री समारोह में सभी नवचयनित अधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे।

12 जनपदों में विधि विज्ञान प्रयोगशालाएं क्रियाशील

प्रदेश में वर्तमान में 12 जनपदों में विधि विज्ञान प्रयोगशालाएं क्रियाशील हैं। इसके अलावा छह अन्य प्रयोगशालाओं की स्थापना का कार्य प्रगति पर है। प्रदेश की सभी विधि विज्ञान प्रयोगशालाओं में ई-फॉरेंसिक 2.0 का संचालन किया जा रहा है।

लखनऊ में स्थापित है फॉरेंसिक साइंस संस्थान

लखनऊ में उत्तर प्रदेश स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंस स्थापित है। वहीं, प्रदेश की सात विधि विज्ञान प्रयोगशालाओं में डीएनए अनुभाग भी क्रियाशील हैं।
DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।