(DantaRamgarh, Sikar)
प्रदेश में सर्दी के चलते आमजन का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। शेखावाटी पारा माइनस में चला गया। यहां सुबह-सुबह पेड़ों पर और बाहर रखे बर्तनों में बर्फ जम जाती है। वहीं कड़ाके की ठंड के चलते वाहन चालकों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। फतेहपुर शेखावाटी में पारा -3.6 डिग्री तक पहुंच गया है। सर्दी से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। प्रदेश सहित राजधानी जयपुर में तेज सर्दी का दौर जारी है। राजधानी में दिन भर सूरज और बादलों के बीच लुकाछिपी का दौर जारी है। सर्द हवाओं के चलते लोग के कंपकंपी छूट रही है। सुबह- सुबह कोहरे के चलते वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।