अशोक लेलैंड करेगी कैप्टन रेंज ट्रक के 18 मॉडल पेश
(India) कंपनी ने सोमवार को यहां टिपर मॉडल कैप्टन 2523 पेश किया, जिसकी कीमत 24 लाख रुपये से ऊपर है। कंपनी इस महीने अपने मौजूदा छोटे ट्रकों की कीमतें 30,000 रुपये तक बढ़ा रही है। कंपनी ने कैप्टन रेंज के मझोले एवं भारी वाणिज्यिक वाहनों के विकास में करीब 600.700 करोड़ रुपये का निवेश किया है और इसका प्रचार भारतीय क्रिकेट टीम के कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी कर रहे हैं। वर्ष 2014 के दौरान, अशोक लेलैंड की योजना कैप्टन रेंज के तहत ट्रकों के 18 मॉडल पेश करने की है।

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।