(Amber, Jaipur)
आज गुरू गोविंद सिंह की जयंती है । इस मौके पर जयपुर सहित प्रदेशभर के गुरूद्वारों में कीर्तन दरबार सजे । रागी जत्थों ने संगीत की मधुर धुनों पर गुरू गोविंद सिंह के आगमन पर्व का स्वागत किया । राजापार्क गुरूद्वारा में श्रृद्धालुओं ने श्रीगुरूग्रन्थ साहिबजी के सामने मत्था टेका और अरदास की । जयंती के मौके पर आज लंगर का भी आयोजन किया जा रहा है । वहीं गुरूद्वारा हीदा की मोरी में अखंड पाठ साहिब का भोग और बाद में शबद कीर्तन का विशेष दिवान सजाया गया ।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।