(India)
नई होंडा सिटी पेट्रोल के साथ-साथ डीजल वर्जन में भी उतारी गई है. नई होंडा सिटी के पेट्रोल वेरिएंट की कीमत 7.5-11 लाख रुपये के बीच है. वहीं डीजल वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 8.62 लाख रुपये से शुरू होती है और इसका टॉप वेरिएंट करीब 11.25 लाख रुपये का है. डीजल इंजन वाली ये कार पांच मॉडल में पेश की गई है, जबकि पेट्रोल इंजन में सात मॉडल उतारे गए हैं. डीजल कारें ग्राहकों के लिए तुरंत उपलब्ध कराई जाएंगी, जबकि पेट्रोल कारों की डिलीवरी फरवरी 2014 में शुरू की जाएंगी.
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।