जयपुर के आराध्य देव गोविंददेव जी दर्शनों के लिए लोग उमड़े
(Amber, Jaipur) संडे का दिन जयपुर के लोगो के लिए खास रहता है। इस दिन छुट्टी होने के कारण लोग घऱों से निकलकर अपने सारे काम निपटाते है....तो वहीं इस दिन जयपुर के आराध्य देव गोविंददेव जी दर्शनों के लिए भी लोग उमडते दिखाई दिए। हालांकि भक्तों का तांता हर रोज मंदिर में देखने को मिलता है...लेकिन रविवार होने के कारण आज कुछ ज्यादा भक्तों की संख्या मंदिर में दिखाई दी। भक्तों ने अपने अपने तरीके से आऱाध्य देव को मनाना और आरती ली। इस दौरान मंदिर में पौष बडा महोत्सव का भी आयोजन किया गया। जिसमें भक्तों ने प्रसादी का आनंद लिया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।