फोक्सवैगन ने लॉन्च की 2014 पोलो फेसलिफ्ट
(India) इसमें पहले से ज्यादा शक्तिशाली 1.5 लीटर डीजल इंजन भी लगाया गया है। 2014 फोक्सवैगन पोलो के इंटीरियर की बात करें तो 3-स्पोक वाला स्टिरिंग वील बहुत ही सुंदर दिखता है। सेंट्रल कंसोल को भी रिडिजाइन किया गया है। पैसेंजर और ड्राइवर एयरबैग्स को सभी वैरियंट्स में स्टैंडर्ड रखा गया है। इंजन की बात करें तो 2014 फोक्सवैगन पोलो में 1.5 लीटर (4-सिलिंडर) डीजल इंजन लगाया गया है। भारतीय सड़कों को ध्यान में रखते हुए इसे ज्यादा पावरफुल बनाया गया है। इसमें 90 पीएस पावर के साथ 4200 आरपीएम और 230 एनएम का टॉर्क की क्षमता है। 2014 फोक्सवैगन पोलो की कीमत (एक्सशोरूम, दिल्ली)
फोक्सवैगन पोलो 1.2 MPI - 4.99 से 6.07 लाख
फोक्सवैगन पोलो 1.5 TDI - 6.27 से 7.37 लाख
फोक्सवैगन क्रॉस पोलो - 7.90 लाख
फोक्सवैगन पोलो GT TDI - 7.99 लाख
फोक्सवैगन पोलो GT TSI - 7.99 लाख

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।