राजधानी जयपुर में आज निकली तीज की सवारी,
(Amber, Jaipur) हम बात करते हैं आस्था, उमंग, सौंदर्य और प्रेम के उत्सव और राजस्थान के प्रमुख पर्व शाही सवारी तीज की। जो राजस्थान मध्यप्रदेश ही नहीं। पूरी दुनिया में अपनी अलग पहचान रखती है। भगवान शंकर और माता पार्वती को समर्पित हरियाली तीज की तैयारियां महिलाएं एक महीने पहले से ही प्रारंभ कर देती हैं। तीज की सवारी के मौके पर आज राजस्थान की राजधानी जयपुर में शाही सवारी निकाली गई। जयपुर के जनानी ड्योढ़ी से निकली तीज की सवारी त्रिपोलिया गेट, छोटी चैपड़, गणगौर बाजार होते हुए चैगान स्टेडियम पहुंची। जहां पूरे रास्ते लोगों का हुजूम दिखाई दिया। ना सिर्फ स्थानीय लोग। बल्कि देशी विदेशी पर्यटक भी गुलाबी नगरी की शाही तीज सवारी को देखने उमड़ पड़े। सजे धजे ऊंट, हाथी और घोड़ों के लवाजमे के बीच तीज की सवारी के जुलूस में राजस्थानी कलाकारों ने कच्ची घोड़ी, गैर, कालबेलिया और चकरी नृत्य जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। पूरी शानोशौकत से निकली तीज माता की शाही सवारी में सबसे आगे पचरंगा निशान भी दिखाई दिया। कहा जाता है कि इस दिन को मनाने के लिए महिलाएं कई रीति रिवाजों का पालन करती है और विवाहित महिलाएं अपने मायके जाकर इस दिन को मनाती है। साथ ही जिन लड़कियों की सगाई हो चुकी है। उन्हें सास ससुर की ओर से सिंजारा भी भिजवाया जाता है। आपको बता दें कि आज तीज की सवारी के बाद अब गुरुवार को बूढ़ी तीज की सवारी निकाली जाएगी। जिसका अपना अलग महत्व है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।