(India)
न्यूयॉर्क टाइम्स में छपी रिपोर्ट के मुताबिक कुल 50 करोड़ ई-मेल पते हैक किए गए हैं। हैकिंग का आरोप दक्षिण मध्य रूस के 20 हैकरों के समूह पर लगाया जा रहा है। हैकिंग के दौरान 4.2 लाख बेवसाइटों को निशाना बनाया गया। यह डाटा करीब चार लाख बीस हजार वेबसाइटों से चुराया गया है जिसमें इंटरनेट जगत की कई बड़ी कंपनियां समेत हर तरह की वेबसाइट शामिल है। हैकिंग अभियान से प्रभावित होने वाली कंपनियों के नामों का खुलासा नहीं किया गया है। सूचना सुरक्षा अधिकारी के मुताबिक जिनका डाटा हैक किया गया है वे काफी संवेदनशील हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि अपराधियों ने कुछ रिकॉर्ड ऑनलाइन बेच दिया है जबकि ज्यादातर सूचनाएं मार्केटिंग और स्पैम सोशल नेटवर्क को रकम के बदले दी गई हैं। अखबार के मुताबिक एक अन्य सुरक्षा विशेषज्ञ का कहना है कि बड़ी कंपनियों को इस बात की जानकारी है कि उनका डाटाबेस चुराया गया है लेकिन उन्हें इस बारे में देर से पता चला है। कंपनी का दावा है कि रूसी समूह ने सबसे पहले हैकरों से डाटाबेस हासिल किया और उसके बाद सोशल मीडिया, ईमेल सेवाओं और अन्य वेबसाइटों पर स्पेम भेजकर डाटा चुराया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।