होंडा की ड्रीम सीरीज बिकीं 10 लाख से ज्यादा!
(India) कंपनी ने यह माइलस्टोन 26 महीनों के भीतर बनाया है। कंपनी ने इस बाइक्स की कीमत भी काफी कम रखीं जिसके चलते मार्केट में पहले से मौजूद इसकी प्रतियोगी बाइक्स के मुकाबले लोगों ने इसे हाथोंहाथ लिया। कंपनी ने अपनी इस सीरीज की पहली बाइक ड्रीम युगा 2012 में लॉन्च की थी। इसके बाद दो अन्य बाइक्स ड्रीम नियो और सीडी 110 ड्रीम आ चुकी है। होंडा की ड्रीम युगा की कीमत 43933 रुपए से लेकर 48173 रुपए (एक्स शोरूम, दिल्ली) के बीच है। इसी सीरीज की दूसरी बाइक है होंडा ड्रीम नियो। इसकी कीमत 42237 रुपए से लेकर 46310 रुपए के बीच है। इसके बाद हाल ही में होंडा सीडी 110 ड्रीम लॉन्च की गई है। इसकी कीमत है 4110 रुपए। यह होंडा की इस सीरीज की सबसे सस्ती बाइक है। होंडा ड्रीम सीरीज की ये बाइक्स बहुत ही सिंपल डिजाइन पर आधारित हैं। साथ ही इस सीरीज की बाइक्स में दिए गए फीचर्स काफी कंफर्टेबल है औऱ इंजन बेहतरीन क्षमता वाला है।

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।