(India)
इसकी कीमत 22.95 लाख से शुरू होती है। चंचल पाल चौहान ने आउडी इंडिया के हेड जो किंग से कंपनी की भविष्य की योजनाओं समेत कई मसलों पर बात की, इंडियन मार्केट में कस्टमर्स के पास पहले से कई ऑप्शंस हैं। ऐसे में ए3 का परफॉर्मेंस कैसा रहने की उम्मीद है? जब हमने इसे पहली बार ऑटो एक्सपो में पेश किया था, तो इस कार में काफी लोगों ने दिलचस्पी दिखाई थी। रेगुलर पार्ट्स और लोकल कंपोनेंट के जरिये हमने इसकी कीमत को काबू में रखा है। ए3 छठी ऐसी कार है, जिसकी मैन्युफैक्चरिंग हमारे औरंगाबाद के प्लांट में हुई है। हम कारों को ज्यादा से ज्यादा लोकल बनाना चाहते हैं, ताकि सही कीमत पर प्रॉडक्ट पोर्टफोलियो को बढ़ाने में मदद मिल सके।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।