(Amber, Jaipur)
भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के मौके पर आज पूरा प्रदेश कन्हैयामय हो चुका है और हर ओर कान्हा के जयकारों से माहौल गूंज उठा है। जहां देखों वहीं श्रद्धालुओं के कदम भगवान श्रीकृष्ण के मंदिर की ओर बढ़े जा रहे हैं। बढ़े भी क्यों नहीं। आज जन्माष्टमी का पर्व जो है। इस मौके पर बात करें जयपुर के आराध्य ग्रामदेवता गोविंददेवजी की तो आज सुबह से मंदिर में भक्तों का तांता लगा हुआ है। गोविंददेवजी की झलक पाने के लिए श्रद्धालुओं में होड़ देखने को मिल रही है। गोविंददेवजी मंदिर में सजावट और कृष्ण लीलाओं से इसकी उमंग परवान पर है। भगवान गोविन्द को फूलों से बनाए गए बंगले में विराजमान किया गया हैं। इस महोत्सव के दौरान मंदिर प्रांगण को रंग बिरंगी रोशनी से सजाया गया है। आकर्षक ढंग से बनाया गया विशेष प्रवेश द्वार अपनी छटा बिखेर रहा है। मंदिर में जहां झालर और बांदरवाल झिलमिला रही हैं। वहीं मंदिर मुख्य द्वार के बाहर शहनाई और नगाड़ा वादन किया जा रहा है। भजनों की धुनों पर भक्त जमकर झूम रहे है...........
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।