(Amber, Jaipur)
देश भर में कृष्ण जन्मोत्सव की धूम देखने को मिल रही है। जन्माष्टमी महोत्सव के बाद मंदिरों में नंदोत्सव का उल्लास छाया है। बात करें जयपुर स्थित ग्राम देवता गोविंददेवजी मंदिर का। जो मंदिर परिसर में नंदोत्सव हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। कृष्ण जन्मोत्सव के बाद नंदोत्सव के मौके पर भगवान गोविंद का अभिषेक किया गया। इसके बाद श्रृंगार आरती और मंदिर परिसर में उछाल कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें भक्तों में उछाल सामग्री लूटने की होड़ मची रही। बैंड की धुनों ने भक्तों को गोविंद की धुनों पर झूमने को मजबूर कर दिया। आज दिन भर में गोविंद की धूप, श्रृंगार, राजभोग, ग्वाल, संध्या, शयन की झांकियां भी सजाई जाएंगी। वहीं शाम को शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गोविंद की शोभायात्रा निकाली जाएगी...गोविंददेवजी मंदिर में नंदोत्सव मनाया जा रहा है। इस दौरान उछाल का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। उछाल सामाग्री लूटने के लिए भक्तों में जबरदस्त होड़ रही। इस दौरान मंदिर परिसर और श्रद्धालुओं में उमड़ी
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।