(India)
केटीएम 1290 सुपर अडवेंचर नाम की इस बाइक को केटीएम की 1190 अडवेंचर आर की लाइन पर डिजाइन किया गया है। थोड़े से बॉडी वर्क के अलावा कंपनी ने नई केटीएम 1290 सुपर अडवेंचर में स्प्लिट सीट और लंबी अजस्टेबल विंड शील्ड का इस्तेमाल किया है। केटीएम ने 1290 सुपर अडवेंचर में 1,301 सीसी वी-ट्विन इंजन का इस्तेमाल किया है जो सुपर ड्यूक आर बाइक में 180 पीएस पावर देता है। इसके अलावा इसमें डुअल फ्रंट, सिंगल रियर डिस्क ब्रेक, पूरी तरह से अजस्टेबल रियर मोनो-शॉक सस्पेंशन की सुविधा दी गई है। केटीएम 1290 सुपर अडवेंचर में कई अडवांस सेफ्टी फीचर्स जैसे राइड-बाई-वायर टेक्नॉलजी, सी-एबीएस (Combined-Antilock Braking System) और ऑफ रोड मोड, एमटीसी (Motorcycle Traction Control), टीपीएमएस (Tyre Pressure Monitoring System) और लेटेस्ट बुश का एमएससी (Motorcycle Stability Control) मौजूद होंगे।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।