(India)
गौरतलब है कि सुजुकी एक्सेस 125 भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाले स्कूटरों में से एक है। अब कंपनी ने इसका नया वर्जन पेश किया है जिसमें नई बॉडी डिजायन, कॉस्मेटिक चैंजेज और कई सारे नए फीचर्स दिए गए हैं। नए सुजुकी एक्सेस 125 स्कूटर में नया स्टील फेंडर, 3डी एक्सेस 125 लोगो, फ्रंट एप्रन पर सुजुकी ब्रान्डिंग, नई और मेंटीनेंस फ्री बैटरी तथा टयूबलैस टायर जैसे फीचर्स जोड़े हैं। इनके अलावा नए सुजुकी एक्सेस स्कूटर को पांच आकर्षक पेंट जॉब्स में उतारा गया है। इनमें ग्लास स्पार्कल ब्लैक, कैंडी एंटारेस रेड, मेटेलिक फाइब्रोन ग्रे, पर्ल मिराज व्हाइट और मेटेलिक सोनिक सिल्वर शामिल हैं। हालांकि कंपनी ने 2014 सुजुकी एक्सेस 125 में इंजन और पावर संबंधी कोई बदलाव नहीं किए हैं। यह पहले वाले 125 सीसी फोर स्ट्रॉक, सिंगल सिलेंडर इंजन के साथ आ ही रहा है। यह 8.5 बीएचपी का टॉप पावर और 9.8 एनएम का टॉप टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी ने इसमें सीवीटी गियरबॉक्स दिया है। गौरतलब है कि सुजुकी अब जल्द ही अपनी बहुप्रतीक्षित बाइक जिक्सर को भी लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने इसकी कीमत का खुलासा भी कर दिया है। भारत में यह बाइक यामाहा एफजेड, होंडा ट्रिगर और बजाज डिस्कवर 125 जैसी बाइक्स को तगड़ी टक्कर देने वाली है। जबकि नया सुजुकी एक्सेस 125 की टक्कर होंडा एक्टिवा 125, वेस्पा एलएक्स 125 और टीवीएस जुपीटर से होगी।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।