(India)
इसे 53,900 रूपए की कीमत में पेश किया गया है। कंपनी ने इस बाइक को पहली बार ऑटो एक्सपो 2014 के दौरान पेश किया था। खबर है कि हीरो मोटोकॉर्प ने अपनी अब तक की सबसे अनोखी और स्टाइलिश बाइक "स्पलेंडर प्रो क्लासिक" को साइलेंटली ही लॉन्च कर दिया है। अब जल्द ही यह बाइक बिक्री के लिए कंपनी के शोरूम्स पर उपलब्ध होगी। गौरतलब है कि हीरो स्पलेंडर प्रो क्लासिक क्रूजर और कम्यूटर बाइक्स का मिलजुला रूप है जो बहुत ही आकर्षक और स्टाइलिश है। इसके बॉडी डिजायन और स्टाइल के आधार माना जा रहा है कि कंपनी की यह बेस्ट सेलिंग बाइक होगी। हीरो मोटोकॉर्प प्रो स्लासिक में वन पीस सीट, राउंड हेडलाइट और रीयर व्यू मिरर, स्पॉक व्हील्स, राउंड शेप्ड डेशबॉर्ड जैसे कई सारे अनोखे फीचर्स दिए गए हैं। इसकी सीट रॉयल एनफील्ड कॉन्टीनेंटल जीटी535 से मिलती-जुलती है। हीरो मोटोकॉर्प ने अपनी इस स्टाइलिश बाइक में 92.2 सीसी, सिंगल सिलेंडर इंजन दिया है जो 7.7 बीएचपी का पावर और 8.4 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 4 स्पीड गियरबॉक्स लगे हैं।
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।