हीरो मोटोकॉर्प की तीन नई बाइक्स लॉन्च जल्द, स्पलेंडर प्रो क्लासिक की धूम
(India) इसमें एक बाइक और दो नए स्कूटर होंगें। जबकि हाल ही में आई बुलेट स्टाइल वाली स्पलेंडर प्रो क्लासिक बाइक की बिक्री जल्द ही शुरू होने वाली है। कंपनी ने ऎलान किया है कि इन तीनों दुपहिया वाहनों का निर्माण गुजरात स्थित प्लांट पर किया जा सकता है और अगले फायनेशियल ईयर तक इन्हें बाजार में उतारा जा सकता है। इसके अलावा कंपनी का प्लान अपनी पहले से मौजूदा 12 बाइक्स के रिफ्रेस्ड वर्जन भी जारी करने का है। बताया गया है कि इन रिफ्रेस्ड मॉडल्स को दिवाली के त्योंहारी सीजन में उतारा जाएगा। गौरतलब है पिछले साल दिवाली के त्योंहारी सीजन में कंपनी ने 6 लाख से ज्यादा दुपहिया वाहन (बाइक्स और स्कूटर) बेचे थे। इस बार इस आंकड़े को बढ़ाने के उद्देश्य से ऎसा किया जा रहा है। हीरो मोटोकॉर्प ने हाल ही में अपनी नई और एकांकी बाइक स्पलेंडर प्रो क्लासिक भी लॉन्च की है, जो जल्द ही शोरूम पर मिलने वाली है। यह कंपनी की पहली ऎसी बाइक है जो क्रूजर और स्ट्रीट बॉडी डिजायन में आई है। बुलेट स्टाइल वाली इस बाइक में एक सीट, स्टालिश हेड लाइट, रीयर व्यू मिरर, स्पॉक व्हील्स दिए गए हैं जो लोगों को काफी लुभाने वाले हैं। हालांकी इससे पहले हीरो मोटोकॉर्प नई एक्सट्रीम, नई डीलक्स, नया प्लेजर स्कूटर, नई करिज्मा, नई करिज्मा जेडएमआर के नए वर्जन समेत पैशन प्रो टीआर और स्पलेंडर आईस्मार्ट जैसी नई बाइक्स उतार चुकी है।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।