बिहार के स्वास्थ्य विभाग में भाजपा ने लगाया एक और घोटाले का आरोप
(BIHAR, India) दवा घोटाले पर विपक्षियों के आरोप झेल रहे बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आखिरकार अपनी चुप्पी तोड़ते हुए भाजपा नेता सुशील मोदी को एक पत्र लिखा। उन्होंने पत्र में पूछा है की आखिर सबूतों की बिनाह पर उनपर दवा घोटाले के आरोप लगाए जा रहे हैं। नीतीश का कहना है की भाजपा नेता दवा घोटाले के सिलसिले में भ्रामक बयान दे रहे हैं और छवु धूमिल करने की कोशिश कर रहे हैं जबकी किसी भी बात के आधिकारिय साक्ष्य किसी के पास नहीं हैं। दवा घोटाला अस्पताल उपकरण घोटाला और अब निर्माण घोटाला। बिहार के स्वास्थ्य विभाग में ये तीसरा घोटाला सामने आया है। भाजपा नेता सुशील मोदी ने मीडिया से बात करते हुए निर्माण घोटाले का खुलासा किया। उन्होंने कहा कि ब्लैक लिस्टेड कंपनियों ने ऊंची दरों पर दवा खरीद में घोटाला और एकल निविदा पर ऊंची दरों पर मेडिकल इंक्रुमेंट घोटाला उस समय हुआ। जब नीतीश कुमार मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री थे। उन्होंने कहा कि सरकार ने इस दौरान ब्लैकलिस्टेड कंपनी बीएमएसआईसीएल को ही ठेका दिया और एजी आॅडिट में भी इस घोटाले की बात कही गई है.......

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।