(Amas, Gaya)
गया जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र स्थित मचल बिगहा के समीप सड़क निर्माण में लगे एक जेसीबी में हथियारों से लैस नक्सलियों ने आग लगा दी। घटना से नाराज गांव वालों ने नक्सलियों को खदेड़कर एक को पकड़ लिया और पीट पीटकर उसकी हत्या कर दी। मारे गये नक्सली की पहचान एरिया कमांडर प्रकाश यादव के रूप में हुयी है। करीब छह की संख्या में हथियारबंद नक्सलियों ने देर रात मचल बिगहा में मोरम बिछा कर सड़क को समतल कर रहे जेसीबी के चालक खलासी और गांव के दो लोगों की पिटायी कर दी और बोरे में तेल डालकर जेसीबी में आग लगा दी। जाते जाते नक्सली ठेकेदार मुर्दाबाद का नारा लगा रहे थे। नक्सलियों ने लेवी न देने पर घटना को अंजाम दिया था। पिटायी से आक्रोशित ग्रामीणों ने भाग रहे एक नक्सली को पकड़ लिया और उसकी हत्या कर दी। भागते हुये
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।