उपचुनाव के लिए मतदान दलों की रवानगी शुरू,,,,
(Rajasthan, India) झुंझुनूं के सूरजगढ़ में हो रहे उप चुनावों को लेकर आज सुबह मतदान दलों को रवानगी दी गई। झुंझुनूं में सेठ मोतीलाल कॉलेज स्टेडियम से रवाना हुए इन दलों को पहले जिला कलेक्टर डॉ. आरूषि मलिक और अन्य अधिकारियों ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके बाद सभी 261 मतदान केंद्रों के लिए दल रवाना हुए। इस मौके पर कलेक्टर ने बताया कि 261 में से 70 मतदान केंद्रों को संवेदनशील माना गया है। जिनकी सुरक्षा व्यवस्था सेना के हवाले होगी। वहीं इन सभी केंद्रों पर वीडियोग्राफी भी करवाई जाएगी। एएसपी हाकिमसिंह ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के माकूल प्रबंध किए गए हैं। चालीस मोबाइल पार्टियां लगातार मतदान का पर गश्त करेंगी। आपको बता दें कि सूरजगढ़ में कल सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान कार्यक्रम होगा। वहीं 16 सितंबर को झुंझुनूं में ही मतगणना होगी। वैर विधानसभा क्षेत्र में कल होने वाले उपचुनाव को सम्पन्न कराने के लिये पोलिंग पार्टीयों को रवाना किया गया। भरतपुर के विधी महाविद्यालय में सभी मतदान दलों को ईवीएम मशीन और आवश्यक सामग्री दे कर चुनाव को शान्तिपूर्ण सम्पन्न कराने के निर्देश देकर भेजा गया। सभी मतदान कर्मियों को सर्किट हाउस पर खडे वाहनों से रवाना किया गया। इस उपचुनाव के लिये 237 कार्यकारी , 24 आरक्षित और 24 अतिरिक्त आरक्षित मतदान दल गठित किये गये हैं जिनमें करीब 1200 कर्मचारियों को लगाया गया। इसके अलावा 27 माइक्रोआॅब्र्जवर और 3 आरक्षित माइक्रोआॅब्र्जवर भी लगाये गये हैं। कल होने वाले मतदान के लिए निर्वाचन विभाग ने तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। कोटा दक्षिण विधानसभा सीट पर होने वाले मतदान के लिए आज जेडीबी काॅलेज से मतदान की 251 टोलियां को प्रशिक्षण के बाद रवाना किया गया। कडे सुरक्षा इंतजामो के बीच मतदान टोलियां रवाना की गई, वही 36 संवेदनशील मतदान केन्दो्र पर सुरक्षा के लिहाज से अतिरिक्त जाब्ता तैनात किया गया है। दो लाख चालीस हजार मतदाता कोटा दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में कल सुबह से ही मतदान करेंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।